
कब्रिस्तान की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय ने कई बार प्रशासन के सामने प्रदर्शन किया लेकिन जब भी कर्मचारी जमीनों की नपाई के लिए आते हैं तो कब्रिस्तान की जमीन पर मकान बना लिए जाने की बात सामने आती है।
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसे गांव की कहानी सामने आई है, जहां लगभग हर घर में कब्रें बनी हैं। दरअसल चार दशक पहले गांव में कब्रिस्तान की जगह पर तालाब बन जाने से यहां लोगों के पास शव दफनाने की जगह नहीं बची। ग्राम प्रधान के दावे के मुताबिक जब 80 के दशक मे फिर से कब्रिस्तान के लिए जमीन दी गई तो वहां लोगों ने घर बना लिए। यह मामला आगरा से करीब 30 किमी दूर अछनेरा ब्लॉक स्थित पोखर गांव का है। यहां करीब 200 मुस्लिम परिवार रहते हैं। read more

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें