
मीका सिंह बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है।
उन्होंने बहुत सारी बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए हैं। कई सारे सिंगिंग रियलिटी शो में वह जज की भूमिका निभाते हुए नजर आ चुके हैं लेकिन अब उनके बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में गाने पर बैन लगा दिया गया है। दरअसल बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह 8 अगस्त को पाकिस्तान में परफॉर्म करने गए थे। जिसके बाद से ही वह विवादों में घिर गए। जानकारी के मुताबिक हाल ही में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को मीका सिंह के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही उनसे जुड़े प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और उनके सभी एसोसिएशन का बहिष्कार किया है।
सिने एसोसिएशन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी ने भी इस प्रतिबंध के खिलाफ जाकर मीका के साथ काम करने की कोशिश की तो उस पर लीगल एक्शन लिया जाएगा। Read more

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें