
राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन वह चर्चा का विषय हमेशा बने रहते हैं।
कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होने से बचाने के लिए राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी पूरी जान लगाए हुए हैं। बेशक राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन वह चर्चा का विषय हमेशा बने रहते हैं। वह नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करने से बिल्कुल भी नहीं चूकते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्वालियर में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राफेल डील पर जांच करवाएगी। उन्होंने अपनी रैली में बातचीत के दौरान यह भी कहा कि यह जांच 2 लोगों के खिलाफ होगी पहले होंगे नरेंद्र मोदी और दूसरे अनिल अंबानी होंगे। read more

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें