
जैसे ही दीपिका पादुकोण बप्पा के दर्शन करने पंडाल पहुंचीं तो उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन इन सब के बीच बप्पा से आशीर्वाद लिया और दर्शन किया।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अभी हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ लंदन से लौटीं हैं। मुंबई लौटने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची। दीपिका पादुकोण ने यहां गणपति बप्पा के दर्शन किये और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। यहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें वो गणपति बप्पा के सामने मत्था टेककर उनसे आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। read more

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें