
आगरा निवासी धरम सिंह ने 12 अगस्त को एक बाइक खरीदी थी। उनका 16 साल का बेटा कभी-कभी बाइक चलाया करता था, लेकिन धरम सिंह ने चालान के डर से अपने बेटे से बाइक की चाबी छीन ली।
नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद बढ़ी हुई चालान दर की चर्चाओं ने अभी जोरो-सोरो से तूल पकड़ा हुआ है। नए मोटर वीइकल ऐक्ट आने के बाद भारी-भरकम चालान का इतना खौफ है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया हैं। इस डर का जीता-जागता नमूना आगरा में दिखा, जहां एक दंपती ने अपने नाबालिग बेटे को कई घंटों तक कमरे में कैद कर के रखा। दरअसल पिता ने नई बाइक खरीदी थी और बेटे की जिद थी कि वह उसे चलाएगा। बेटे की इसी जिद को देखते हुए पहले पिता ने बाइक को उसे देने से मना किया, पर जब बेटे की जिद बढ़ती गई तो डरे माता-पिता ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लड़के ने पुलिस को फोन किया। जब पुलिस घर पहुंची तब जाकर लड़के को ‘आजाद’ कराया। read more

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें